हाल ही उत्तरप्रदेश प्रशासन ने तीस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जिसके बाद अखिलेश कुमार को मेरठ के नए एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वहीं, मेरठ में चार माह के लिए एसएसपी पद पर तैनात रहे राजेश कुमार पांडेय की धूमधाम से विदाई की गई।
देखें विदाई समारोह की खास तस्वीरें :-
पुलिस अधिकारियों ने किया सम्मानित
2 of 6
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पहले विदाई समारोह रखा गया, जिसके बाद मेरठ बाईपास स्थित एक होटल में फेयरवेल पार्टी और डिनर का आयोजन किया गया। जहां शहर के सभी आला अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह व फ्लॉवर बुके भेंट किए। एडीजी जोन प्रशांत कुमार भी विदाई समारोह में मौजूद रहे।
अपराधों के त्वरित खुलासों के लिए जाने जाते हैं राजेश पांडेय
3 of 6
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय व डीएम अनिल ढींगरा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि राजेश पांडेय देश के दस एनकाउंटर स्पेलिस्ट पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं। 1998 में वह उस एसटीएफ टीम का हिस्सा थे जिसने नब्बे के दशक के यूपी के माफिया डॉन श्रीपाल शुक्ला का एंनकाउंटर में खात्मा किया था। एसएसपी राजेश पांडेय यूपी के उन चुनिंदा अफसरों में शुमार हैं जिन्हें अपराधों के शीघ्र खुलासों के लिए जाना जाता है। फिलहाल लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा के पद पर तैनाती दी गई है।
मिल चुके हैं कई पुरस्कार
4 of 6
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
इसी साल अप्रैल में राजेश पांडेय को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया था। वह यूपी के ऐसे दूसरे आईपीएस अफसर हैं जिन्हें चौथी बार यह पुरस्कार दिया गया था। बता दें कि इससे पहले राजेश पांडेय को तीन बार राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार, एक बार राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा सम्मान मिल चुका है और एक बार संयुक्त राष्ट्र से शांति सेना के लिए काम करने पर पीस पुरस्कार मिल चुका है।
हादसे के कारण आनन फानन में पार्टी छोड़कर भागे अफसर
5 of 6
एडीजी जोन प्रशांत कुमार व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि जिस वक्त पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एसएसपी की विदाई पार्टी में मौजूद थे तभी दिल्ली रोड पर एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने पंद्रह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। खबर लगते ही पुलिस अधिकारी पार्टी छोड़कर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। अधिकारी सूट बूट में थे, जिसके चलते पब्लिक ने उनको नहीं पहचाना।