फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP Manzil Saini reprimanded the SO, asked- Why did the spoilers leave

मंजिल सैनी ने SO को लगाई फटकार, कहा- माहौल बिगड़ा तो किया जाएगा सस्पेंड

Wed, 22 Nov 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Nov 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
SSP Manzil Saini reprimanded the SO, asked- Why did the spoilers leave
एसएसपी मंजिल सैनी

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों में जमकर हाथापाई हुई। हंगामा देख पुलिस ने दोनों के पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में एसओ ने सभी को छोड़ दिया। एसएसपी मंजिल सैनी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एसओ को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


ये था मामला
सपा के समर्थकों ने आज सुबह वरिष्ठ अफसरों को बूथ कैप्चरिंग की सूचना दी थी। इसके बाद डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी भारी फोर्स के साथ सरधना पहुंच गए। एसएसपी ने एसओ से पूछा कि जो युवक पकड़े गए थे, वह कहां हैं। इस पर एसओ ने जवाब दिया कि उन्हें एसपी देहात के फोन के बाद छोड़ दिया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार के मना करन पर मंजिल सैनी एसओ सरधना पर भड़क पड़ीं और कहा कि एसओ इसके जिम्मेदार होंगे। एसएसपी ने एसओ से कहा कि यदि अब बवाल होता है सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : बसपा प्रत्याशी का आरोप- हाथी का बटन दबाने पर जली कमल की लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की नोकझोंक हुई। इसके अलावा लिसाड़ी गेट क्षेत्र में वार्ड-81 की वोटर लिस्ट से अधिकांश लोगों के नाम गायब होने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर बसपा से मेयर प्रत्याशी के पति योगेश वर्मा पहुंचे। भीड़ ने योगेश का भी विरोध कर दिया। सरकार पर जान बूझकर वोट काटने का आरोप लाया। यहां देररात भी हंगामा हुआ था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed