{"_id":"5dd953968ebc3e54d446fc8c","slug":"ssp-dinesh-kumar-has-suspended-four-including-two-female-inspectors-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से बिन बताए गायब होने पर गिरी गाज, एसएसपी ने दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से बिन बताए गायब होने पर गिरी गाज, एसएसपी ने दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार को किया निलंबित
Sat, 23 Nov 2019 09:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अपराध शाखा में तैनात दो महिला इंस्पेक्टर को बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है, साथ ही पुलिस लाइन में तैनात एक उपनिरीक्षक एवं हसनपुर चौकी प्रभारी को भी कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। एसएसपी की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की ओर से पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। औचक गणना के दौरान अपराध शाखा में तैनात महिला निरीक्षक रेनू सक्सेना और सीता सिंह ड्यूटी पर नहीं मिलीं, जिस पर एसएसपी दिनेश कुमार ने बिना अनुमति एवं बिना अवकाश लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर दोनों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा कार्य में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक सुखदेव पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: छात्र को पीटने के मामले में दरोगा निलंबित, पिस्टल से उत्पात मचाने वाला सिपाही भी सस्पेंड
विज्ञापन
इसके अलावा लापरवाही की गाज सदर कोतवाली के हसनपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार पर गिरी है। एसएसपी दिनेश कुमार ने विकास कुमार को मुकदमे की विवेचना में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, अभियोगों में कोई सार्थक प्रयास ना करने के आरोप में निलंबित किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/