फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding Scorpio car entered the house

टला बड़ा हादसा: मेरठ के सरधना में दीवार तोड़कर मकान में घुसी तेज रफ्तार कार

Sat, 17 Sep 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Sep 2022 02:41 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे बपारसी मोड़ एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार दीवार तोड़कर मकान में घुस गई। हादसे में मकान की तीन दीवारें गिर गईं। हालांकि मकान खाली था इसलिए किसी को चोट नहीं आई है। कार चालक भी सुरक्षित बताया गया है।

विज्ञापन
Speeding Scorpio car entered the house
घर में घूसी कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां मेरठ-करनाल हाईवे बपारसी मोड़ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार  अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ती हुई मकान में जा घुसी। इस दौरान मकान की तीन दीवारें धराशायी हो गई। हालांकि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कार चालक भी कार का एयरबैग खुलने की वजह सुरक्षित बच गया। वहीं हादसे से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक कार चालक सरधना क्षेत्र में  मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गई, इससे स्कॉर्पियो कार सड़क से उतरकर पास ही के एक मकान की दीवारें तोड़ती हुई मकान में घुस गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवारें गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि परिवार में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को जैसे तैसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुलने से उसे ज्यादा चोट नहीं आई।

बता दें कि हाल ही में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बटजेवरा में भी एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर एक परचून की दुकान के अंदर जा घुसी थी, हादसे के दौरान एक व्यक्ति, बच्चे सहित तीन लोगों को घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed