फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special news: Grape will be started in NCR from tomorrow, plan ready

खास खबर: ग्रेप सिस्टम को लेकर हुआ ये बदलाव, एनसीआर में जल्द होगा लागू, पढ़िए पूरा अपडेट

Fri, 30 Sep 2022 01:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

ग्रेप सिस्टम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानिए आखिर कब से ग्रेप सिस्टम शुरू होगा।

विज्ञापन
Special news: Grape will be started in NCR from tomorrow, plan ready
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सर्दियों में लागू होने वाला (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) ग्रेप सिस्टम इस वर्ष 15 दिन पहले एक अक्तूबर से ही लागू कर दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रेप में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, एनएचएआई, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ समेत 30 विभाग काम करेंगे। 

विज्ञापन


ठंड का मौसम आते ही एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 तक पहुंच जाता है। दीपावली में यह स्तर 500 से भी ऊपर पहुंच जाता है। इस कारण हृदय, दमा रोगियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट प्रतिवर्ष 15 अक्तूबर से ग्रेप सिस्टम लागू करता है, लेकिन इस बार सभी विभागों को 15 दिन पहले ही प्रदूषण नियंत्रण पर काम करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाने आए 50 अभ्यर्थी पकड़े, सेना अफसरों ने लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि एक्यूआई को अभी तक तीन श्रेणियों में रखा गया था। अब चार श्रेणियां बनाई गई हैं। इस बार दिल्ली के एक्यूआई को ही पूरे एनसीआर का माना है। यदि दिल्ली का एक्यूआई ज्यादा है तो पूरे एनसीआर में उसी आधार पर काम किया जाएगा।

यह रखी गईं श्रेणी

स्टेज एक की श्रेणी को पुअर माना गया है, जिसमें एक्यूआई 201 से 300 तक 
स्टेज दो की श्रेणी वेरी पुअर माना गया है, जिसमें एक्यूआई 301 से 400 तक 
स्टेज तीन की श्रेणी सीवियर मानी गई है, जिसमें एक्यूआई 450 तक है
स्टेज चार को सीवियर प्लस माना गया हैै, जिसमें एक्यूआई 450 से ऊपर है


 

  वायु प्रदूषण पैदा करने वाले कारक 

  औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं 
  डस्ट बालू एवं आग के उत्पन्न हानिकारक तत्व 
  वाहनों का अत्यधिक आवागमन, टूटी सड़कों से उड़ने वाली धूल 
  खुले में कूड़ा जलाना, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जित कार्बनिक तत्व

 

  यह भी पढ़ें: बड़ा बदलाव: सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ की नई कमिश्नर, भैंसा-बुग्गी चलाकर आई थीं सुर्खियों में 


इस बार ग्रेप 15 दिन पहले ही लागू किया जा रहा है। पहले एक्यूआई तीन श्रेणी में दर्ज किया जाता था, इस बार एक श्रेणी और बढ़ाई गई है। मेरठ में भी सख्ती से काम किया जाएगा। सभी प्रमुख विभाग वायु प्रदूषण रोकने की दिशा में काम करेंगे। - विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed