फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selva Kumari J will be new Commissioner in Meerut, Surendra Singh went on central deputation

बड़ा बदलाव: सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ की नई कमिश्नर, संभाला चार्ज, भैंसा-बुग्गी चलाकर आई थीं सुर्खियों में

Fri, 30 Sep 2022 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 30 Sep 2022 12:09 PM IST
सार

सेल्वा कुमारी जे आज मेरठ की नई कमिश्नर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। सेल्वा कुमारी जे ने नौ जून 2007 को वारणसी से बतौर कलेक्टर नौकरी की शुरुआत की थी।इसके बाद सेल्वा कुमारी जे ललितपुर और वाराणसी में तैनात रहीं। आगे पढ़िए उनके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Selva Kumari J will be new Commissioner in Meerut, Surendra Singh went on central deputation
सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ की कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की नई कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे को बनाया गया है। उन्होंने आज से चार्ज संभाल लिया। कमिश्नरी सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए कमिश्नर सेल्वा कुमारी.जे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले का स्वभाव अलग-अलग है। हम जिले को आगे ले जाने के लिए धरातल पर कार्य करेंगे। हम बोलने से अधिक काम पर ज्यादा विश्वास करते है। जिले में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। वहीं, जिले में जाम, स्वच्छता पर भी ध्यान देंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लिए भी कार्य कर करेंगे। वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयंसेवक समूहों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर कोई भी गलत कार्य करते हुए संज्ञान में आएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। जिले में चल रहे गंगा एक्सप्रेस वे, नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


सेल्वा कुमारी जे 2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मुजफ्फरनगर में डीएम रहने के दौरान वह छुट्टी के दिन बैलगाड़ी (भैंसा गाड़ी) चलाकर सुर्खियों में आ गई थीं, उनकी वह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। सेल्वा कुमारी जे की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं। सेल्वा कुमारी जे का जन्म 16 मई 1977 को हुआ था। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी में डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने नौ जून 2007 को वारणसी से बतौर कलेक्टर नौकरी की शुरुआत की थी। इसके बाद ललितपुर, वाराणसी में तैनात रहीं। महोबा और झांसी में मजिस्ट्रेट रहीं। झांसी में सीडीओ का पद संभाला। मगर, डीएम का पहला चार्ज उन्हें कासगंज जिले में आने पर मिला। इसके अलावा कन्नौज, बहराइच, एटा, फतेहपुर, इटावा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर में भी वह डीएम रह चुकी हैं। सेल्वा कुमारी जे के पति भी आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर के साथ ही सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी सभाल रहे हैं। वह वाराणसी के डीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं। 

तेजतर्रार अधिकारी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने खुद प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के बाद अब मेरठ में नए कमिश्नर की तैनाती हुई है।

यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

माना जा रहा है कि प्रदेश के कई मंडलों में प्रशासनिक पदों पर बड़ा बदलाव किए जाने की तैयारी है। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पांच मार्च 2021 को मेरठ मंडल के कमिश्नर का चार्ज संभाला था। सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते अफसरों में गिने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed