फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Span slipped from jack at RapidX station under construction in Daurali Meerut, people got scared by loud bang

दहल गया दिल: रैपिडएक्स स्टेशन पर तेज धमाका, बस में मची चीख-पुकार, वाहन छोड़ भागे लोग, जैक से फिसल गया था स्पेन

Fri, 03 May 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2024 08:04 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में शुक्रवार शाम को निर्माणधीन रैपिडएक्स स्टेशन पर जैक से स्पेन फिसलने से तेज धमाका हुआ। कुछ लोहे के टुकड़े बस पर गिरे, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, इतनी तेज आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल उठा।

विज्ञापन
Span slipped from jack at RapidX station under construction in Daurali Meerut, people got scared by loud bang
मेरठ में निर्माणधीन रैपिडएक्स स्टेशन पर जैक से फिसला स्पेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में रुड़की रोड पर डौरली में रैपिडएक्स के निर्माणधीन स्टेशन पर कार्य के दौरान शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां जैक लगाकर स्पेन लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक जैक से स्पेन फिसल गया, जिस कारण तेज धमाके की आवाज हुई। जिस कारण हाईवे से गुजर रहे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया और वे वाहन छोड़कर इधर-उधर भागे।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर ट्रैफिक व पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया। जाम लगने के कारण तीन एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। 

रुड़की रोड से लेकर मोदीपुरम तक रैपिडएक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डौरली में रैपिडएक्स स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान जैक लगाकर स्पेन लगाने का कार्य चल रहा था। कर्मचारी स्पेन को लगा रहे थे, इसी बीच अचानक स्पेन जैक से फिसल गया और तेज धमाके की आवाज हुई। धमाके की आवाज आसपास मकानों व दुकानों तक पहुंची, जिस कारण हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों, दुकानदारों व मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही स्पेन फिसलने के दौरान नीचे से गुजर रही एक रोडवेज बस पर कुछ लोहे के टुकड़े गिरे, जिस कारण बस के शीशे टूट गए और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक तेजी से बस लेकर आगे निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस दौरान वाहन स्वामी अपने-अपने वाहन छोड़कर हाईवे की दूसरी ओर भागे। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। वहीं, सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस के कमलदीप वत्स मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग कराकर वाहनों को रोका। पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभालने में जुट गई, लेकिन ट्रैफिक रोके जाने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इस बीच तीन एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया और एंबुलेंस को निकाला।

विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि जैक से स्पेन लगाया जा रहा था। स्पेन फिसलने के दौरान तेज आवाज आई। हालांकि, स्पेन नीचे नहीं गिरा। थोड़ी देर ट्रैफिक रुकवा दिया गया था और कर्मचारियों ने स्पेन को सही किया।

तेज धमाके की आई आवाज, दहल गया दिल
रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला रुचि ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। जैसे ही वह निर्माणधीन स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक तेज धमाके की आवाज आई। आवाज सुनकर दिल दहल गया। वह बच्चों को लेकर भागी। बाद में जानकारी हुई जैक से स्पेन फिसल गया था और कुछ लोहे के टुकड़े एक बस पर भी गिरे। गनीमत रही कि यह स्पेन नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे

पहले भी यहीं एक सिपाही हो चुका है घायल
लगभग एक साल पहले ड्यूटी से मेरठ पुलिस लाइन आवास पर लौट रहे एक सिपाही की कार पर पिलर गिर गया था। सिपाही की कार पर जिस जगह पिलर गिरा था वह यहीं जगह थी। जिसमें सिपाही घायल हो गया था और कई दिन तक सिपाही अस्पताल में भर्ती रहा था। गनीमत यह रही थी कि पिलर आगे की साइड में नहीं गिरा था। शुक्रवार को भी दोबारा इसी स्थान पर बड़ा हादसा होने से बच गया।
 

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Span slipped from jack at RapidX station under construction in Daurali Meerut, people got scared by loud bang
मकान में गिरा लोहे का गार्डर। - फोटो : अमर उजाला

गैर जिम्मेदार है अधिकारी, हो सकता था बड़ा हादसा : मनिंदर पाल सिंह 

करीब 100 मीटर दूर कोर्णाक कॉलोनी में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मंनिदर पाल सिंह का मकान है। मंनिदर पाल सिंह ने बताया कि लोहे का गार्डर बहुत तेजी से उनके मकान के ऊपर के हिस्से में लगा, जिससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय उनकी पत्नी सिंपल सिंह व बेटा अवध मकान में बने लोन में रैकिट खेल रहे थे। लोहे के गार्डर से वह बाल-बाल बचे। अगर गार्डर सीधे नीचे आकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि रैपिडएक्स के अधिकारी गैर जिम्मेदार तरीके से कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed