फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP District President changed: Leaders had to bear the brunt of calling him a thief, all three MLAs were angry

सपा जिलाध्यक्ष बदला: नेताओं को चोर कहना पड़ा भारी, विपिन चौधरी से तीनों विधायक थे नाराज, ये बोले शाहिद व अतुल

Tue, 14 Oct 2025 10:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 14 Oct 2025 10:42 PM IST
सार

Meerut News: सपा ने विपिन चौधरी को हटाकर कर्मवीर सिंह गुमी के मेरठ का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं विपिन चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। 17 साल बाद सपा में गुर्जर जाति से जिलाध्यक्ष बना है। 

विज्ञापन
SP District President changed: Leaders had to bear the brunt of calling him a thief, all three MLAs were angry
विपिन चौधरी और कर्मवीर सिंह गुमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा ने जिलाध्यक्ष पद पर इस बार गुर्जर कार्ड खेला है। नया जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी को बनाया गया है। वह परतापुर क्षेत्र के गांव गुमी के रहने वाले हैं। लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का पत्र दिया।
विज्ञापन

 

मेरठ में सपा ने करीब 17 साल बाद गुर्जर जाति के किसी व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया है। साल-2008 में आखिरी बार ओपी राणा जिलाध्यक्ष थे। इसके बाद से जाट ही जिलाध्यक्ष बनते रहे। साल-2008 में ही जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष बने, फिर जयवीर सिंह और उसके बाद राजपाल सिंह।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब दो साल चार माह से विपिन चौधरी जिलाध्यक्ष थे। उन्हें 14 जून 2023 को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। विपिन चौधरी को अब राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। हालांकि जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने से विपिन चौधरी के समर्थकों को झटका लगा है। 
 
विज्ञापन

वहीं कर्मवीर सिंह गुमी 1972 से राजनीति में हैं। उस वक्त वह भारतीय किसान दल (बीकेडी) से जुड़े थे। सपा बनने के बाद सपा में शामिल हो गए। हालांकि 2006-07 में बसपा का दामन थामा। 2008 में बसपा छोड़कर फिर से सपाई हो गए। पिछले लोकसभा चुनाव में उनके सपा से टिकट मिलने की भी खूब चर्चा रही। हालांकि टिकट उन्हें नहीं मिला। 
 

कर्मवीर गुमी का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। सभी को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। 2027 का चुनाव जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। वहीं, विपिन चौधरी का कहना है कि जिलाध्यक्ष पद से हटाना पार्टी हाईकमान का निर्णय है। इसमें वह कुछ नहीं कह सकते। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है जिसके जरिए वह पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।

ये भी देखें...
Meerut: मिनी ट्रक से टकराई कार, किसान की मौत, बुलंदशहर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत चार घायल    
 

मई में ही शुरू हो गई थी उल्टी गिनती
विपिन चौधरी को जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की उल्टी गिनती इस साल मई माह में ही शुरू हो गई थी। दरअसल, 28 मई को उन्होंने पार्टी कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए चोर शब्द का इस्तेमाल किया था। कहा था कि कद्दावर नेता बैठक में नहीं आते। राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे तो उन्हें चेहरा दिखाने के लिए आ जाएंगे।
उनके निशाने पर तीनों विधायक शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी और अतुल प्रधान थे। इनके अलावा इस बैठक में न आने वाले मुकेश सिद्धार्थ, योगेश वर्मा, प्रभुदयाल वाल्मीकि, सम्राट मलिक और बाबर खरदौनी पर भी उन्होंने निशाना साधा था।
तब से ही तीनों विधायक उनसे नाराज थे। हालांकि अगले दिन उन्होंने इसकी भरपाई करने की कोशिश की थी और तीनों विधायकों को कोहिनूर कहा था। इस समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि आए हुए थे। उन्हीं के सामने विपिन चौधरी ने यह कहा था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सपा के तीन विधायकों अतुल प्रधान, रफीक अंसारी और शाहिद मंजूर ने इसकी आलोचना की थी।
 

ये बोले विधायक
पार्टी का निर्णय है। जिलाध्यक्ष बदले हुए काफी दिन हो गए थे। बदलाव होता रहता है।
- शाहिद मंजूर, विधायक किठौर

पार्टी ने कुछ सोचकर ही बदलाव किया होगा। उम्मीद है वह जिम्मेदारी से काम करेंगे।
- रफीक अंसारी, विधायक शहर

नए जिलाध्यक्ष को बधाई। पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला स्तर से परिवर्तन होते रहते हैं।
- अतुल प्रधान, विधायक सरधना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed