फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sp Bsp rld leaders targeted BJP says 'publicsaw shoe strikes instead of air strikes

गठबंधन के नेताओं का भाजपा पर वार, कहा-‘जनता ने एयर स्ट्राइक तो देखी नहीं, जूता स्ट्राइक देख ली’

Fri, 08 Mar 2019 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sp Bsp rld leaders targeted BJP says 'publicsaw shoe strikes instead of air strikes
Sp Bsp
सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन होते ही भाजपा में उदासी छा गई है। गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतेगा। यह बात तीनों दलों के जिलाध्यक्षों ने रालोद के बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी और झूठ को जनता देख चुकी है। केंद्र और प्रदेश सरकार वादे पूरा करने में फेल हो चुकी है। एयर स्ट्राइक के सवाल पर बोले कि देश ने एयर स्ट्राइक तो नहीं देखी लेकिन भाजपा सांसद और विधायक के बीच जूता स्ट्राइक जरूरी देख ली है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष और लोकसभा प्रभारी मुरारी लाल केन ने कहा कि बहनजी ने चार मार्च की बैठक में सभी दलों को मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के निर्देश दिए थे। बसपा नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि तीनों दलों के नेता चुनावी रणनीति बनाकर एकजुटता से भाजपा को हराने का काम करेेंगे। जल्द ही नेताओं के साझा कार्यक्रम होंगे। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रवक्ता सुनील रोहटा और प्रदेश महासचिव एनुद्दीन शाह ने कहा कि गठबंधन होने से अब भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed