फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Ajay Kumar has action against one daroga and two soldier at Shamli district

एसपी अजय कुमार ने दरोगा व दो सिपाही को किया लाइन हाजिर, ये रही बड़ी वजह

Wed, 20 Nov 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
SP Ajay Kumar has action against one daroga and two soldier at Shamli district
एसपी अजय कुमार

यूपी के शामली में एसपी अजय कुमार ने गढ़ीपुख्ता थाने के दरोगा और बिड़ौली चौकी पर तैनात दीवान और सिपाही को लाइन जाहिर कर दिया है। दरोगा पर मिलीभगत कर झूठा केस दर्ज कराने और सिपाहियों पर मिलीभगत कर ओवरलोड ट्रक बॉर्डर पार कराने का आरोप है। 

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार ने बताया कि गढ़ीपुख्ता थाने के दरोगा खुर्शीद पर दूसरी पार्टी से मिलकर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप है। इस केस में आरोपी बनाए गए शमशेर की पत्नी ने मिलकर इसकी शिकायत की थी और पूरा मामला बताया। महिला ने बताया कि दरोगा जिस व्यक्ति के मकान में रहता है। उसके साथ मिलीभगत करके ही दरोगा ने उसके पति के खिलाफ केस झूठा केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधायक को नमस्ते नहीं करने पर दो दरोगा लाइन हाजिर, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी ये चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपों के चलते दरोगा खुर्शीद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जांच एएसपी को दी गई है। इसके अलावा बिड़ौली पुलिस चौकी पर तैनात बिड़ौली चौकी के दीवान राशि और आरक्षी दीपक को भी भ्रष्टाचार के आरोप के चलते लाइन हाजिर किया गया है। इन पर आरोप है कि ये दोनों ओवरलोड वाहनों से सेटिंग करके उन्हें बिड़ौली चौकी से पास कराते हैं। 

एसपी के अनुसार इन दोनों मामलों की जांच एएसपी से कराई जा रही है। साथ ही गोपनीय ढंग से भी जानकारी और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी पुलिस कर्मी को थाने, चौकी पर नहीं रहने दिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed