{"_id":"5dbdd4c78ebc3e93df425991","slug":"action-was-taken-against-two-daroga-after-not-respected-the-mla-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को नमस्ते नहीं करने पर दो दरोगा लाइन हाजिर, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को नमस्ते नहीं करने पर दो दरोगा लाइन हाजिर, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दी ये चेतावनी
Sun, 03 Nov 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में एसपी संजीव त्यागी ने चांदपुर थाने में तैनात दो दरोगाओं को विधायक से नमस्ते नहीं करने पर लाइन हाजिर किया है। उन्होंने जिले की पुलिस से जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चांदपुर थाने में तैनात गजेंद्र सिंह व जयवीर मान एक कार्यक्रम के दौरान चांदपुर की विधायक कमलेश को देखकर कुर्सी से खड़े नहीं हुए और न ही उन्हें नमस्कार किया। इसकी शिकायत एसपी से की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रंगरलिया मनाते दरोगा का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, देखें ये 11 तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने जिले की पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए। जो भी समस्या वे बताते हैं उसे ध्यान से सुनें और निस्तारण करें। दुर्व्यवहार बिल्कुल न करें और संयमित भाषा का प्रयोग करें। अगर भविष्य में चांदपुर जैसी घटना की पुनरावृत्ति होती है तो सस्पेंड किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/