{"_id":"5a857ec64f1c1b2d068b6cb3","slug":"south-african-veterans-have-been-attending-the-private-ceremony-of-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता बंधुओं के निजी समारोह में आते रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के ये दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता बंधुओं के निजी समारोह में आते रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के ये दिग्गज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई अजय गुप्ता और उनके भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में दक्षिण अफ्रीका में घिरे एनआरआई अजय गुप्ता और उनके भाई सहारनपुर में भी अपनी पैठ का नमूना कई बार दिखा चुके हैं। इनके यहां आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति जैकब जुमा के बेेटे डूडूजने जुमा भी शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
करीब 12 साल पहले हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व वाली पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का रोड शो भी सहारनपुर की सड़कों पर गुप्ता बंधुओं ने कराया था। इसके बाद इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में मजबूत पैठ को लेकर भारत में भी सुर्खियां आए थे। जिले के एक सामान्य परिवार से निकले अजय गुप्ता, अतुल और राजेश ने दक्षिण अफ्रीका में अपना एक बड़ा बिजनेस अंपायर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के शादी समारोह में गुप्ता बंधु सहारनपुर सहित देश के लोगों को बुलाना नहीं भूलते। कुछ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता परिवार ने भारतीय मेहमानों के विमान को वहां के सेना क्षेत्र में उतरवा दिया था। इस विमान में सपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव सहित कई दिग्गज सवार थे। इस मामले को दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा विरोधियों ने काफी तूल दिया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने गुप्ता परिवार के समारोह में शामिल होने से इनकार किया था। इसके बाद कई मौकों पर सहारनपुर में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गजों को लाकर अपने वर्चस्व का प्रदर्शन कर चुके हैं ।
विज्ञापन
साल पहले वहां के मंत्री यूसुफ पहाद भी गुप्ता बंधुओं के साथ यहां आए थे।
देश में भी सियासी हलकों में है पैठ
दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे गुप्ता बंधुओं की भारत के सियासी हलकों में भी पूरी पैठ है। कई समारोह में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, आजम खान, शिवपाल यादव सहित अन्य लोगों को शामिल होते रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद ही सहारनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और गोपाल गुप्ता नंदी के आने का कार्यक्रम जारी हुआ था। हालांकि वे दोनों ही कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा गुप्ता बंधुओं के बहनोई को उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/