फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sour and cold eat everything, experts solves Girls Students Quaries on about periods

सपनों की उड़ान: ठंडा-खट्टा सब खाएं, योग से रहें तनाव मुक्त, विशेषज्ञों ने छात्राओं की दी पीरियड संबंधी जानकारी

Thu, 30 May 2024 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 02:20 PM IST
सार

पीरियड्स के दौरान आप खट्टा, ठंडा खाने के लिए अक्सर मना किया जाता है लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल भ्रांतियां हैं, पीरियड के दाैरान सब कुछ खा सकते हैं, उससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन आपके भोजन का पौष्टिक होना जरूरी है।

विज्ञापन
Sour and cold eat everything, experts solves Girls Students Quaries on about periods
सपनों की उड़ान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़कियों को माहवारी (पीरियड्स) समय पर होना उनके शरीर के लिए बहुत अच्छा है। पीरियड्स के दौरान आप खट्टा, ठंडा सब कुछ खा सकते हैं, उससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन आपके भोजन का पौष्टिक होना जरूरी है। सामान्य दिनों की तरह आप पीरियड्स में सभी काम करते रहें, समाज में फैली भ्रांतियों से दूर रहें।

विज्ञापन


यह बातें बुधवार को व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम में न्यूटीमा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनोलॉजिस्ट) डॉ. प्रियंका गर्ग ने कही। 
विज्ञापन


गार्गी गर्ल्स स्कूल के सेमीनार हॉल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाइनोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका गर्ग, फिटनेस इंफ्यूएंसर आयुषी शर्मा रहीं। स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. वाग्मिता त्यागी ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित व्हिसपर कंपनी से संजय शर्मा का भी स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sour and cold eat everything, experts solves Girls Students Quaries on about periods
कार्यक्रम में आयुषी शर्मा व डिंपल सिंह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम की एंकर डिंपल सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने छात्राओं के साथ प्रश्न-उत्तर गेम खेला और गिफ्ट बांटे। फिटनेस एंफ्लूएंसर आयुषी शर्मा ने कहा पीरियड्स के दौरान आप व्यायाम, योगा करें, बॉडी स्ट्रेचिंग से भी कोई परेशानी नहीं होती है।

कई बार कहा जाता है कि पीरियड्स शुरू होने के बाद से लंबाई नहीं बढ़ती है, जोकि पूरी तरह सही नहीं है, अगर अंतर लगता है तो आप उसे व्यायाम से दूर कर सकते हैं। गाइनोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका गर्ग ने पीरीयड्स साइकल पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि पीरियड्स महिला के शरीर में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, परंतु कभी-कभी हॉर्मोंस के असंतुलित होने पर बालों का झड़ना, तनाव, मोटापा आदि लक्षण सामने आ सकते हैं। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

Sour and cold eat everything, experts solves Girls Students Quaries on about periods
सवालों के जवाब देतीं डाॅ प्रियंका गर्ग - फोटो : अमर उजाला

पीरियड्स की सही उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच
डॉ. प्रियंका गर्ग ने कहा लड़कियों में पीरिएड्स शुरू होने की उम्र 10 से 16 साल के बीच होती है। अगर 10 से पहले या फिर 16 वर्ष की उम्र तक नहीं हो रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 45 से 55 वर्ष तक पीरियड्स होना बंद हो जाते हैं। पूरी साइकिल 28 दिनों की होती है।

डॉक्टर ने कहा कि हमें पीरियड्स साइकिल भी पता करना चाहिए, जिससे जानकारी रहे कि पिछले माह कब और कितने दिन तक पीरियड्स हुए। पीरियड्स दो से सात दिनों तक रहते हैं, अगर पीरियड्स कम या फिर दो सप्ताह से अधिक दिनों तक होते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आजकल कुछ एप भी हैं उनकी मदद से हम पीरियड्स साइकिल ट्रैक कर सकते हैं। 

रुद्राक्षी रहीं विजेता
कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता में द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर की छात्रा रुद्राक्षी गुप्ता प्रथम रहीं। उन्हें व्हिसपर और अमर उजाला की ओर से लैपटॉप गिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed