फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sotiganj kabadi Haji Galla got sick wehen he was brought to the court by police in Meerut

शिकंजे में शातिर: मेरठ कचहरी में पेशी पर लाए गए हाजी गल्ला की तबीयत बिगड़ी

Thu, 14 Oct 2021 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Oct 2021 01:16 PM IST
सार

सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला के मामले में गुरुवार दोपहर फिर से कोर्ट में  सुनवाई होनी थी पेशी पर लाने के दौरान ही हाजी गल्ला की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Sotiganj kabadi Haji Galla got sick wehen he was brought to the court by police in Meerut
हाजी गल्ला पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और उसके बेटों की रिमांड के लिए पुलिस को काफी जोर लगाना पड़ रहा है। बुधवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान लंबी बहस चली, लेकिन रिमांड पर निर्णय नहीं लिया जा सका। आज फिर से सुनवाई होनी थी। पुलिसकर्मी हाजी गल्ला को लेकर कचहरी में पेशी पर लेकर आए थे कि इसी दौरान हाजी गल्ला की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


दरअसल,  चोरी की गाड़ियां काटने वाले कबाड़ियों के खिलाफ एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हाल ही में अभियान चलाया था। काफी कबाड़ियों पर गैंगेस्टर भी लगी। इनमें हाजी नईम उर्फ गल्ला, उसके बेटे फुरकान, अलीम, बिलाल और इलाल भी शामिल रहे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन हाथ नहीं आए। कुर्की नोटिस चस्पा किया। ईनाम की घोषणा भी की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढें: बंधी उम्मीद : हेलीटैक्सी से मिनटों में पहुंचेंगे दिल्ली और हरियाणा, ये है एनसीआर रीजनल प्लान 2104 की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी बीच गल्ला ने चारों बेटों के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस ने पांचों को रिमांड पर लेने के लिए गैंगेस्टर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को इस पर सुनवाई हुई। विवेचक का कहना था कि हाजी गल्ला ने 161 के बयान के वक्त घटना का समर्थन किया था। उसी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड जरूरी है। काफी देर की बहस के बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए गुरुवार का समय दिया।

गुरुवार दोपहर फिर से सुनवाई होनी थी पेशी पर लाने के दौरान ही हाजी गल्ला की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed