{"_id":"603171098ebc3ee9584b197e","slug":"soft-drinks-factory-raided-gst-theft-caught-modipuram-news-mrt526391983","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्ट ड्रिंक्स फैक्टरी पर छापा, जीएसटी चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्ट ड्रिंक्स फैक्टरी पर छापा, जीएसटी चोरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्ट ड्रिंक्स फैक्टरी पर छापा, जीएसटी चोरी पकड़ी
मोदीपुरम। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) चोरी की शिकायत पर प्रशासनिक और जीएसटी अधिकारियों की टीम ने मेरठ करनाल मार्ग स्थित एक सॉफ्ट ड्रिंक्स फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने जीएसटी की बड़ी चोरी पकड़ी और एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जांच की जा रही है।
यह छापेमारी जिलाधिकारी के बालाजी के आदेश पर की गई। मेरठ करनाल मार्ग पर प्रिस्का ग्लोबल कोल्ड ड्रिंक की फर्म है। शनिवार को एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, एसीएम सुनीता सिंह, एसजीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी वर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर राजेश राय फैक्टरी पहुंचे। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ज्वाइंट कमिश्नर राजेश राय और ओपी वर्मा ने बताया कि यह फर्म बुढ़ाना निवासी राहुल त्यागी की बताई गई है। यहां जीएसटी चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम यहां पहुंची और जुर्माने के रूप में 1.15 लाख रुपये का चेक लिया। अभी और जीएसटी की चोरी सामने आ सकती है। जांच पूरी होने पर पता चलेगा जीएसटी की कितनी चोरी की गई।
टीम ने रिकार्ड किए जब्त
- अधिकारियों ने बताया कि कुछ रिकार्ड भी जब्त किया गया है। इसकी जांच की जाएगी। यहां चार से पांच तरह के फ्लेवर की कोल्ड ड्रिंक्स बनाई जाती है। जीएसटी और प्रदूषण में भी रजिस्ट्रेशन था, अन्य सब सही मिला। स्टॉक का आकलन किया गया। फर्म का टर्न ओवर एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने बताया कि अगर अन्य टैक्स चोरी बनती है तो नोटिस देकर वसूला जाएगा।