फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SO abuses village headman, audio goes viral in Meerut city

एसओ का ऑडियो वायरल, पुलिस अफसरों ने साध ली चुप्पी, ये है पूरा मामला

Fri, 22 Nov 2019 10:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
SO abuses village headman, audio goes viral in Meerut city
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में एक तरफ जहां पुलिस के आलाधिकारी थानेदारों से अच्छे व्यवहार से बात करने की नसीहत देते हैं। लेकिन वहीं एसओ भावनपुर संजय कुमार ने मोबाइल पर राली चौहान गांव के प्रधान को ही गाली गलौच करते हुए अमर्यादित भाषा में अपशब्द कहे। शुक्रवार को एसओ द्वारा की गई गाली गलौच की ऑडियो वायरल हुई तो पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन


भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान में रविंद्र गांव प्रधान हैं। रविंद्र ने बुधवार रात सवा 11 बजे एसओ भावनपुर के सीयूजी नंबर पर कॉल की। एसओ संजय कुमार ने जैसे ही कॉल रिसीव की तभी गांव प्रधान ने एसओ से जयहिंद सर कहा..। इस पर एसओ ने पूछा कि कौन बोल रहा है। प्रधान ने कहा कि राली प्रधान बोल रहा हूं। इस पर एसओ ने कहा कि जब एसओ साहब कॉल काट रहे हैं तो हिम्मत कैसे हुई कॉल करने की। यह सुनते ही गांव प्रधान ने कहा कि परेशानी में था, इसलिए कॉल कर रहा हूं। जिसके बाद एसओ ने गांव प्रधान को गालियों की झड़ी लगा दी। इसके बाद एसओ ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कचहरी में मुस्कराती रहीं इंस्पेक्टर... बोली- जल्दी मुझे जेल भेजो, काम नहीं आई साथियों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में अन्य लोगों ने एसओ पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। संजय कुमार परतापुर के सोहरका में हुए दोहरे हत्याकांड में एसआई रहते हुए निलंबित हुए थे। उसके बाद संजय कुमार को एक सत्ताधारी नेता के इशारे पर भावनपुर थाने का चार्ज मिल गया।

रात के 12 बजे मानपुर गांव में दबिश दे रहा था। दीवार पर चढ़ा हुआ था तभी किसी की कॉल आ गई। मैंने कॉल काट दी, उसके बाद भी कॉल की। इस बीच बदमाश भागने लगे तो मैंने बदमाशों को गाली दी थी, हो सकता है कि कॉल रिसीव होकर प्रधान ने गलत समझा हो। - संजय कुमार, एसओ भावनपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed