फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six injured in an accident in Meerut kankarkhera Bypass last night, read west UP latest news

West UP News: कंकरखेड़ा बाईपास पर पर देर रात हुआ भीषण हादसा,महिला समेत छह घायल

Mon, 04 Dec 2023 09:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
six injured in an accident in Meerut kankarkhera Bypass last night, read west UP latest news
Accident - फोटो : Amar Ujala

कंकरखेड़ा बाईपास पर बेस्ट प्राइज के पास रविवार देर रात कई कारें आपस में भिड़ गईं। काफी तेज रफ्तार होने के कारण एक कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई। एक कार दूसरी कार के नीचे घुस गई। कुछ अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। हादसे में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन कारों में से एक कार हरिद्वार से दिल्ली के मयूर विहार जा रही थी। इस कार में मयूर विहार फेस एक के निवासी लोग थे। इस कार के चालक सुरेश के साथ ही तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। तेज आवाज के साथ वाहनों के टकराने से आसपास अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी और अन्य माध्यमों से वाहनों को सड़क से हटाना शुरू किया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम भी लगा रहा। कंकरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed