{"_id":"60e611b68ebc3e9ead72b59c","slug":"six-hrs-power-cut-due-to-fire-in-tranfarmer-meerut-news-mrt546352350","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलीकोठी क्षेत्र को छह घंटे नहीं मिली बिजली, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलीकोठी क्षेत्र को छह घंटे नहीं मिली बिजली, लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग, छह घंटे नहीं मिली बिजली
मेरठ। कबाड़ में लगी आग की चपेट में आकर 400 केवीए ट्रांसफार्मर की एचटी और एलटी लीड फुंकने पर जली कोठी इलाके में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों केे इंवर्टर ठप हो गए और पानी भी नहीं मिल सका। आग पर काबू पाए जाने के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने से बच गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर में आग के कारण बिजली तीन घंटे गुल रही। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
जली कोठी क्षेत्र स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास नगर निगम ने खत्ता बनाया हुआ है। खत्ते पर क्षेत्र के कबाड़ियों ने लकड़ी का कबाड़ भरकर कब्जा किया हुआ है। खत्ते के पास ही 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे कबाड़ में आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी।
थोड़ी देर बाद ही आग की लपटों ने ट्रांसफार्मर की एचटी और एलटी केबल लीड के साथ ही एमसीबी बॉक्स को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लीड और एमसीबी बॉक्सी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर बच गया। बिजली कर्मियों ने फुंकी हुई लीड हटाकर नई लीड और एमसीबी बॉक्स लगाकर शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति चालू की। जली कोठी, पूर्वा फैयाज अली, पटेल नगर और कोठी जन्नत निशा क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिजली नहीं मिलने से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय अवर अभियंता दिनेश कुमार ने खत्ते में अवैध रूप से रखी गई लकड़ियों में लगी आग से विभाग को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताते हुए थाना देहलीगेट में कबाड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए खत्ते से कबाड़ हटाने की मांग की गई है।
उधर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। जिन लोगों के द्वारा सामान रखा गया था, उनके नाम अनवर व बुद्दा निवासी पुर्वा अहमदनगर के रूप में सामने आए हैं।