फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six arrested including two women biting cow

मेरठ: गोवंश काटते दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, पुलिस पर फायर करते हुए चार फरार

Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including two women biting cow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में शनिवार को पुलिस ने गोवंश काटते छह लोगों को हिरासत में लिया, जबकि चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब चार क्विंटल मीट, पशु अवशेष और काटने के औजार बरामद किए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब पांच बजे वह खुशहालनगर निवासी कय्यूम के यहां पहुंचे। वहां गोवंश काटा जा रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इस दौरान फरमान, उमर, कासिम और शारिक सहित दो महिलाओं सन्नो पत्नी रहीसु और हिना पत्नी दानिश को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


दीनू, दनिश, रहिसु व उमर पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर एनएसए भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गिरफ्तारी, शाम को फिर अवैध कटान
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खुशहालनगर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोवंश और उसके अवशेष बरामद करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया था, उसके बावजूद शाम को फिर ऊंचासद्दीक नगर में कटान किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी साठगांठ के आरोप लगाए है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र ऊंचा सद्दीक नगर निवासी हाजी छोटे व उसके बेटे दिलशाद व नदीम द्वारा अवैध कटान करने की सूचना मिलने पर पिलोखड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से मीट को कब्जे में लेना भी उचित नहीं समझा। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने मीट को हटवा कर वहां से धुलाई करा दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर लोगों ने साठगांठ के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed