फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SIT has constituted to confiscate property worth 32 crore of former minister Yakub Qureshi in Meerut

याकूब पर शिकंजा: नोटिस भेजकर दी जानकारी, कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित, कल जब्त होगी 32 करोड़ की संपत्ति

Tue, 21 Mar 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा : पुलिस ने नोटिस भेजकर जानकारी दे दी है। अब बुधवार को याकूब की 32 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। इस कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई है।

विज्ञापन
SIT has constituted to confiscate property worth 32 crore of former minister Yakub Qureshi in Meerut
याकूब कुरैशी और बेटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और दोनों बेटे इमरान, फिरोज को मुंडाली पुलिस ने नोटिस भेजकर 31.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तीकरण की जानकारी दी है। पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की है, जिसमें मुंडाली, खरखौदा और कोतवाली पुलिस शामिल है। बुधवार से जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। 

विज्ञापन


पुलिस ने याकूब की कोठी, जमीन व मर्सिडीज सहित 32 गाड़ियों की जानकारी जुटा ली है, जिन्हें पहले चरण में जब्त करना है। इसके बाद स्कूल, अस्पताल सहित अन्य सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने 31 मार्च 2022 को याकूब की फैक्टरी में छापा मारकर 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था, जहां अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने याकूब, उनकी पत्नी और दोनों बेटों सहित 17 लोगों को नामजद किया गया। मजबूत घेराबंदी के लिए पुलिस ने नवंबर 2022 में गैंगस्टर का मुकदमा लिखा, जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर मुंडाली कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: रुतबा होगा कम, मर्सिडीज समेत 32 लग्जरी गाड़ियां और जमीन-हॉस्पिटल व स्कूल होंगे जब्त

डीएम के आदेश पर गैंगस्टर 14 (ए) के तहत याकूब, संजीदा बेगम, इमरान और फिरोज की 31.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसके बाद एसएसपी ने जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी की नोडल अधिकारी सीओ किठौर रूपाली राय चौधरी को बनाया गया है। 

सीओ किठौर ने बताया है कि सराय बहलीम में दो कोठी, शास्त्रीनगर में दो कोठी, जाहिदपुर गांव, पीपलीखेड़ा, दरियागंज, आड़ सहित दस गांव में जमीन जब्त होगी।

यह भी पढ़ें: UP : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड, ओलावृष्टि से चिंता में डूबा किसान, गेहूं-सरसों की फसल को भारी नुकसान

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि नवरात्र में जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने याकूब और उसके परिवार को नोटिस भेजकर जब्तीकरण की जानकारी भी दे दी है। बुधवार से यह कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। याकूब की अधिकांश संपत्ति शहर में है, जिसके लिए एसपी सिटी को लगाया है। देहात में एसपी देहात को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed