{"_id":"5f3f69d78ebc3e3cfb2b04cd","slug":"singer-renuka-panwar-have-meet-to-nawazuddin-siddiqui-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन से मिलीं गायिका रेणुका पंवार, सिद्दीकी ने दिए ये टिप्स, मुलाकात के दौरान हुई खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाजुद्दीन से मिलीं गायिका रेणुका पंवार, सिद्दीकी ने दिए ये टिप्स, मुलाकात के दौरान हुई खास बातें
Fri, 21 Aug 2020 11:59 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलीं गायिका रेणुका पंवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं गायिका रेणुका पंवार बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने पहुंचीं। नवाजुद्दीन भी रेणुका की सुरीली आवाज के मुरीद हो गए। उन्होंने होनहार गायिका की खूब सराहना की। हमेशा मेहनत से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे की रहने वाली गायिका रेणुका पंवार ने हरियाणवी सिनेमा में नई पहचान बनाई है। वह बृहस्पतिवार को बुढ़ाना पहुंचीं। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की फेन युवा गायिका रेणुका ने फिल्म अभिनेता से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने अभिनेता की गैंग्स ऑफ वासेपुर, किक, बजरंगी भाईजान समेत अन्य फिल्मों की तारीफ की। नवाज ने रेणुका के अब तक के गाए गानों के विषय में जाना और सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से आगे बढ़ने से ही कामयाबी मिलती है, जिस तरह अब तक मेहनत की है, उसी तरह भविष्य में आगे बढ़कर मुकाम हासिल करना है। रेणुका के भाई विक्की पंवार, रिंकू धामा और साबू अब्बासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के प्रतिनिधि बोले- सुनील राठी रच रहा विधायक की हत्या की साजिश
रेणुका ने लीलो-चमन-3 गाना सुनाया
गायिका रेणुका पंवार ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लीलो-चमन-3 गाना सुनाया। गाने के कलाकार दिलेर खरकिया और रेणुका पंवार की नवाजुद्दीन ने सराहना की है। रेणुका ने नवाज को बताया कि गाने के बनाने में केहर खरकिया, मुकेश जाजी, अमन जाजी का योगदान है। इसके अलावा दिग्गज गायक राजेंद्र खरकिया के मार्गदर्शन में यह गाना तैयार हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/