फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Representative of BJP MLA says that criminal Sunil Rathi is plotting to kill MLA

भाजपा विधायक के प्रतिनिधि बोले- सुनील राठी रच रहा विधायक की हत्या की साजिश

Fri, 21 Aug 2020 11:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Representative of BJP MLA says that criminal Sunil Rathi is plotting to kill MLA
राजीव दांगी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के बागपत से विधायक के प्रतिनिधि राजीव दांगी ने फेसबुक लाइव वीडियो किया और आरोप लगाया कि सुनील राठी विधायक योगेश धामा की हत्या की साजिश रच रहा है। उन्होंने सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी, परमवीर तुगाना और धर्मेंद्र किरठल को जिला पंचायत में पदों का लालच देकर भाजपा में शामिल कराया था। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक योगेश धामा और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के समर्थकों और प्रतिनिधियों के बीच खींचतान चल रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद सियासी घेराबंदी तेज हुई है। बृहस्पतिवार को राजीव दांगी ने फेसबुक पर लाइव में अंदेशा जताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की सुरक्षा रुकवाने में सांसद का हाथ था। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने सोशल मीडिया के लिए एक सौ लोग हायर किए हैं। सबको अलग-अलग टार्गेट दिए गए हैं। विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा रालोद को सोशल मीडिया पर टार्गेट किया जाता है। भाईचारा खत्म करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। सुनील राठी और सीओ को योगेश धामा का टार्गेट दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: रात के अंधेरे में पड़ोसी के घर में घुसा युवक, युवती ने मचाया शोर और फिर खौफनाक वारदात, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि सांसद और विधायक के बीच राजनीतिक विचारधारा का मतभेद है। यह सामने भी आ चुके हैं। राजीव दांगी ने कहा कि उसके साथ एक सुरक्षा गार्ड रहता है, इसके अलावा चार लाइसेंसी हथियार लेकर घूम रहा हूं। उधर, इस संबंध में सांसद सत्यपाल सिंह से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

आरोप- पत्नी और बेटी को राजनीति में करना चाहते हैं सेट
राजीव दांगी ने कहा कि सांसद अपनी पत्नी अलका चौधरी और बेटी चारू प्रज्ञा को राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। बेटी को छपरौली, बड़ौत या बागपत से वह चुनाव लड़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि भाईचारा खत्म किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed