{"_id":"5ebdaa4c8ebc3e90525e0ecf","slug":"shooter-saurabh-chaudhary-in-race-of-arjun-award-meerut-news-mrt48181811","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्ड की दौड़ में मेरठी शूटर सौरभ चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्ड की दौड़ में मेरठी शूटर सौरभ चौधरी
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पीले तमगों की झड़ी लगाने वाले मेरठ के गोल्डन ब्वॉय शूटर सौरभ चौधरी अर्जुन अवार्ड के लिए नामित हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सौरभ इसी साल लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। ऐसे में अर्जुन अवार्ड की दौड़ में शामिल युवा शूटर सौरभ नया इतिहास रच सकते हैं।
सरूरपुर क्षेत्र के कलीना गांव निवासी 17 वर्षीय शूटर सौरभ चौधरी लॉकडाउन के बीच मेरठवासियों के लिए अच्छी खबर लेकर आएं हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्द्धा में सौरभ चौधरी देश के सर्वोच्च खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं। आईएसएसएफ विश्वकप, विश्व चैम्पियनशिप, यूथ ओलंपिक, एशियाई खेलों में लगातार 10 से ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उप्र सरकार ने इसी साल जनवरी में लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया था। लॉकडाउन के दौरान कलीना गांव स्थित अपने आवास पर बनी शूटिंग रेंज पर अभ्यास कर रहे सौरभ की ये बडी़ उपलब्धि है। हालांकि हरियाणा की मनु भाकर व अभिषेक वर्मा और तमिलनाडु इलावेलिन से सौरभ की कड़ी टक्कर होगी। हालांकि अभी अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है। अवार्ड के लिए नामित होने के बाद किसान पिता जगमोहन सिंह समेत परिजनों में खुशी का माहौल है। सौरभ चौधरी का कहना है कि उनका ध्यान हमेशा अच्छे प्रदर्शन पर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा उनको सम्मान दिया गया तो वह उनके तथा परिजनों के लिए गर्व की बात होगी। बड़ौत निवासी सौरभ के कोच अमित शहरोण ने भी खुशी व्यक्त की है।
अलका तोमर को मिल चुका है अर्जुन अवार्ड
2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाली मेरठी मल्ल अलका तोमर को कुश्ती में अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। अर्जुन पुरस्कार में तीन लाख रुपये के साथ कांस्य की मूर्ति मिलती है। जिसको पाना देश के हर खिलाड़ी का सपना होता है। शूटिंग में पहली बार मेरठ के किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया है।