फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shooter engaged in polishing shooting range

शूटिंग रेंज को चमकाने में जुटे शूटर

Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shooter engaged in polishing shooting range
मेरठ। खिलाड़ी का जीवन बहुत संघर्षपूर्ण होता है, उसे कदम दर कदम न जाने कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ी हार न मानते हुए इन पर पार पाने का माद्दा रखता है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अस्थायी शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने इसे सच करने की ठान ली। उन्होंने स्वयं रेंज की सूरत बदलने की कवायद शुरू कर दी है। राष्ट्रीय शूटर और अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने हाथों में ब्रश थाम लिया है। वे बुधवार को रेंज चमकाते नजर आए।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग रेंज प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में शामिल शूटिंग रेंज के लिए जगह तय हो गई है। फिलहाल स्टेडियम प्रशासन ने शूटरों को अस्थायी रेंज दे रखी है। जिसमें संसाधनों की भारी कमी के चलते शूटर जेब खर्च से इसकी सूरत बदलने में लगे हैं। राष्ट्रीय शूटर अभिनव चौहान, अंकित राजपूत व सूरज समेत अभ्यास करने वाले अन्य खिलाड़ियों ने इसका जिम्मा उठाया।
विज्ञापन

गौरवांवित महसूस कर रहे खिलाड़ी
राष्ट्रीय शूटर अभिनव चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया। इससे प्रेरित होकर शूटरों ने खुद के प्रयास से रेंज की सूरत बदलने की ठान ली। इससे पहले रेंज में लाइटिंग मैनुअल रेंज और सेमी ऑटोमेटिक रेंज लगाई। ऐसा करके शूटर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस सत्र में बिना कोच के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। कोरोना के चलते कोच का नवीनीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है जल्द समाधान होगा
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि एमडीआरए की शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को अभ्यास नहीं करने दिया जाता है। मामला उच्च अधिकारियों के बीच है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत न हो इसके लिए स्टेडियम में अस्थायी रेंज दी गई है। खिलाड़ी अपने प्रयास से पुताई एवं अन्य कार्य कर रहे हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तरीय की कंप्यूटराइज्ड शूटिंग रेंज प्रस्तावित है। उम्मीद है शूटरों की समस्या का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed