{"_id":"5b2419464f1c1bf46e8b7e30","slug":"sheher-me-kadi-rahegi-suraksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने शुक्रवार को सभी एडिशनल एसपी और सीओ की मीटिंग ली। संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ और पीएसी तैनात की गई है। नमाज के मुख्य स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, घुड़सवार बल भी लगाया गया है।
तीन एडिशनल एसपी, एक एएसपी, छह सीओ, 20 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, 1500 कांस्टेबल, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसपी, डेढ़ कंपनी पीएसी, आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ी, डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ता लगाया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर को तीन जोन, पांच सेक्टर और 15 सब सेक्टर में बांटा गया है। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह, नूरनगर और बालेमियां समेत नमाज के मुख्य स्थानों पर फोर्स का पहरा रहेगा। शाही ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी सतपाल सिंह को दी गई है। प्रत्येेक जोन में एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी क्राइम शिवराम यादव और एसपी ट्रैफिक की ड्यूटी रहेगी। सभी सेक्टरों में सीओ और सब सेक्टरों में इंस्पेक्टर रहेंगे। एसपी देहात राजेश कुमार को देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। किठौर, सरधना और मवाना में एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। खरखौदा, परीक्षितगढ़ और अब्दुल्लापुर में अलग से फोर्स लगाई गई है।
स्टंट रोकने के लिए कड़े निर्देश
एसएसपी ने बताया कि दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, बिजली बंबा बाईपास, जागृति विहार विस्तार योजना और कंकरखेड़ा में स्टंट रोकने के लिए 15 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात रहेगी। रात दो बजे तक सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे। मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यदि बाइक से हुड़दंग मचाने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोर्र्स के साथ पैदल मार्च निकाला
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने शुक्रवार को शाही ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने घंटाघर, कोतवाली और भूमिया पुल पर फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला। एसपी देहात राजेश कुमार ने किठौर में फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।