फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sharp weapons fired in two sides, four injured

दो पक्षों में धारदार हथियार चले, चार घायल

Sun, 20 Jun 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired in two sides, four injured
दो पक्षों में धारदार हथियार चले, चार घायल
विज्ञापन

मवाना। पुरानी रंजिश के चलते मिल रोड पर दो पक्षों के बीच धारधार हथियार चले। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ। घायलों को थाने लाए जाने के विरोध में महिलाओं ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को थाना परिसर से किसी तरह निकाला और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मोहल्ला खैरात अली निवासी मोहम्मद फारुख ने बताया कि वह मिल रोड पर ट्रक में कुछ कार्य करा रहे थे। उनके पास हसीन और अफसर भी बैठे थे, इसी दौरान जमीनी रंजिश में 10-12 लोगों ने लाठी डंडों, धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। हमले में वह तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के तिहाई मोहल्ला निवासी सुहैल रब्बानी ने बताया कि वह अपने भाई अजीम के साथ मिल रोड से गुजर रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। हमले में सुहैल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने फारुख पक्ष के घायलों को इलाज से पहले हवालात में बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं को पुलिस ने किसी प्रकार थाने से बाहर किया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि फारुख पक्ष पर हमला हुआ है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
10 मिनट बंद रहा मिल रोड
मवाना। मारपीट के चलते 10 मिनट तक मिल रोड पर आवागमन बाधित रहा। इसी दौरान किसी अधिकारी का काफिला भी उधर से गुजरा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धारधार हथियार से सरेआम हमला किया गया। दहशत के कारण करीब दस मिनट तक मार्ग से कोई नहीं गुजरा।
दोनों पक्षों में हो चुका विवाद
मवाना। 30 मई की रात को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मोहम्मद अय्यूब ने 16 लोगों पर जबरन घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। जिसमें मोहम्मद अय्यूब, उसकी पत्नी तथा एक अन्य घायल हुआ था। पुलिस ने नामजद में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

एसएसपी से की मुलाकात
मवाना। कसबे के उस्मान, इलियास व बिलाल एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शुक्रवार को मिले थे। जिन्होंने मवाना थाना पुलिस पर चचेरे भाई से मारपीट दो माह पूर्व करना बताया था। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी एक माह में चार बार हमला कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed