{"_id":"5f19f6d58ebc3e63b25a0759","slug":"shamshad-had-assets-worth-two-crores-where-did-he-come-from-meerut-news-mrt4927286129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा सवाल: शमशाद के पास कहां से आई दो करोड़ की संपत्ति, जांच के बाद खुलेंगे कई अहम राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा सवाल: शमशाद के पास कहां से आई दो करोड़ की संपत्ति, जांच के बाद खुलेंगे कई अहम राज
Fri, 24 Jul 2020 10:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी के साथ शमशाद
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लव जिहाद में मां-बेटी की हत्या के आरोपी शमशाद के पास पुलिस दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मानकर चल रही है। शमशाद की आय का मुख्य जरिया क्या था और उसकी कहां-कहां बेनामी संपत्ति है, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शमशाद के नाम मेरठ में दो मकान और एक प्लॉट बताया गया। जबकि प्रिया के नाम से प्लॉट मोदीनगर में और एक मकान कांशीराम कॉलोनी में बताया गया। शमशाद बिहार से करीब छह साल पहले मोदीनगर आया था। पुस्तकों पर बाइंडिंग का काम करने पर उसने इतनी संपत्ति कैसे कमा ली, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार शमशाद पूछताछ में भी इसके बारे में बताने से बचता रहा।
विज्ञापन
शमशाद पर हो कड़ी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर शमशाद पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सपा नेता सम्राट मलिक ने डीएम ऑफिस पर दिए शिकायती पत्र में कहा कि लव जिहाद जैसे गंभीर अपराध में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के ये पांच बड़े मामले, खौफनाक है हर वारदात, सन्न रह गए थे अफसर
उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने एसएसपी से लव जिहाद में होने वाली हत्याओं के मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रिया की सहेली चंचल को सुरक्षा की मांग की है।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद मामला: तीन माह तक भटकती रही सहेली चंचल, फिर ऐसे खुला मां-बेटी की हत्या का राज
वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंकित शर्मा का कहना है कि लव जिहाद के मामले में पुलिस-प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई करनी चाहिए। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/