फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli woman working on the brick field died under the bricks

शामली: भट्टे पर काम कर रही महिला की ईंटों के नीचे दबकर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 26 May 2019 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Shamli woman working on the brick field died under the bricks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

शामली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते समय महिला कच्ची ईंटों के नीचे दबकर मौत हो गई। महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में समझौता होने पर ग्रामीण शांत हुए और शव को घर ले गए।

विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी आशा (40) कुड़ाना रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करती थी। रविवार सुबह महिला परिवार के साथ भट्ठे पर कच्ची ईंट को घोड़ा बुग्गी में भराई का कार्य कर रही थी। बताया गया है कि उसी समय अचानक कच्ची ईंट महिला के ऊपर गिर गई। ईंटों के नीचे दबकर महिला गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। इस सूचना पर परिजन और ग्रामीण ईंट भट्ठे पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर ईंट भट्ठा स्वामी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि बाद में समझौता होने पर परिजन महिला के शव को बिना किसी कार्रवाई के अपने घर ले गए। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है और न ही इस मामले में कोई तहरीर आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed