फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli news: Now online FIR will be registered in Women Police Station

यूपी: अब महिला थाने में दर्ज होंगी ऑनलाइन एफआईआर, एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 12 Jul 2019 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Shamli news: Now online FIR will be registered in Women Police Station
एसपी ने किया महिला थाने का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

एसपी अजय कुमार ने शामली जनपद में शुरू हुए महिला थाने का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के खेलने के लिए झूला और स्लाइड बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अब सीधे महिला संबंधी अपराधों की ऑनलाइन एफआईआर महिला थाने पर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार ने महिला थाने पहुंचकर थाने का निरीक्षण करते हुए कुर्सी-मेज और सेफ आदि सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। बताया कि पिछले महीने से जनपद में महिला थाना शुरू किया गया है। थाने में हवालात, बाथरूम, टॉयलेट आदि जन सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। 
विज्ञापन


महिला थाने पर जीडी शुरू हो गई है। कंप्यूटर लगने के साथ ऑपरेटर की तैनाती हो गई है। अब महिला संबंधी अपराधों की एफआईआर ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। थाने पर पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए झूला और स्लाइड लगवाई जाएगी, ताकि बच्चे परेशान न हो और खेलकूद कर अपना समय अच्छे से व्यतीत कर सके। थाने और फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद एसपी बराबर में स्थित शहर कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाल सुभाष सिंह राठौर को सादे कपड़ों में देखकर पूछा छुट्टी पर हो क्या, तो कोतवाल ने बताया कि किसी काम से गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाल से गेट पर लगे मानवाधिकार संबंधी बोर्ड पर दोबारा से स्पष्ट शब्दों में दिशा-निर्देश लिखवाने के साथ उसे ऐसी जगह लगवाने को कहा, जहां आने जाने वाले लोगों की सीधी नजर पड़े। एसपी ने थाने के गेट पर प्रतिबंधित पॉलिथीन न लाने और बिना हेलमेट कोतवाली में प्रवेश न करने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कोतवाल के सभी दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के साथ एक दिन सादे कपड़ों में कोतवाली की साफ-सफाई कराने और महिला थाने के भवन के एक कमरे में रखी केस से संबंधी शराब और अन्य माल को दूसरी जगह रखवाने के निर्देश भी दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed