फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli News: A patient has died in the isolation ward of Shamli CHC and now will be testing of Corona

शामली: उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था मरीज, होगी कोरोना की जांच

Mon, 22 Jun 2020 03:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jun 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Shamli News: A patient has died in the isolation ward of Shamli CHC and now will be testing of Corona
जिलाधिकारी जसजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। अभी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह कोरोना पॉजिटिव था या नहीं।

विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटवाड़ा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति तीन-चार दिन पहले हरियाणा के बल्लभगढ़ से घर लौटा था। वह किराए पर टैक्सी चलाने का काम करता था। रविवार दोपहर को सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएससी शामली पर ले गए थे। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था और उसका सैंपल लेकर मेरठ जांच को भेज दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक हुए होम क्वारंटीन, माता-पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पार्टी नेताओं में मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मरीज का उपचार चल रहा था। इसी बीच सोमवार सुबह मरीज की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे आइसोलेशन वार्ड से इमरजेंसी में भेज दिया गया। इमरजेंसी में हालत नाजुक होने पर उसे शहर के गंगा अमृत अस्पताल भेजा गया था। गंगा अमृत अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसका सैंपल लेकर ट्रू नॉट मशीन से कोरोना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शव के अंतिम संस्कार के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

उधर, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत की सूचना मिली है। अभी जांच के लिए सैंपल लिया गया है। उसके बाद ही बताया जाएगा कि मौत कैसे हुई। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed