फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli murder case, Accused Himanshu has appear in court by video conference

वीडियो कांफ्रेंस से हुई हत्यारोपी की पेशी, पूरे देश में गूंजा था गायक परिवार की हत्या का मामला

Sat, 07 Mar 2020 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 12:23 AM IST
सार

गायक अजय पाठक और उनके परिवार के हत्यारोपी हिमांशु सैनी की अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा पेशी की गई। गायक परिवार की हत्या का मामला पूरे देश में गूंजा था।

विज्ञापन
Shamli murder case, Accused Himanshu has appear in court by video conference
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार के हत्यारोपी हिमांशु सैनी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा पेशी की गई।

विज्ञापन


बता दें कि 30 दिसंबर की रात शामली की पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। दो दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में अजय पाठक के शिष्य हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि हिमांशु सैनी ने पाठक से सोने चांदी के जेवरों को लूटने के साथ ही हत्याकांड को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गायक मर्डर केस: हथियारों पर मिले खून के निशान, खौफनाक थी चार कत्ल की ये कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अजय पाठक के बेटे भागवत के शव को गाड़ी में पानीपत बाईपास ले जाकर गाड़ी में आग लगा दी थी। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हिमांशु को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया था। इस घटना को दो माह बीतने को हैं, लेकिन अभी तक भी आदर्श मंडी पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी। 

वहीं शुक्रवार को हत्यारोपी हिमांशु सैनी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा पेशी की गई। आदर्श मंडी के एसएचओ ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। अभी तक कुछ जांच रिपोर्ट नहीं आई है जिसके कारण कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed