{"_id":"617e841e387e22716e48f22c","slug":"shamli-controversy-erupted-over-wearing-turban-to-retired-policeman-khap-choudhary-told-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: रिटायर पुलिसकर्मी को पगड़ी पहनाने पर उपजा विवाद, खाप चौधरियों ने बताया ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: रिटायर पुलिसकर्मी को पगड़ी पहनाने पर उपजा विवाद, खाप चौधरियों ने बताया ड्रामा
Sun, 31 Oct 2021 05:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
shamli news, gathwala khaap
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में गठवाला खाप के लिसाढ़ थांबा के थांबेदार की पगड़ी बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रविवार को हसनपुर गांव में हुई पंचायत में कुछ लोगों ने रिटायर पुलिसकर्मी महिपाल सिंह को थांबेदार घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान गांव में भारी पुलिसबल भी तैनात रहा। महिपाल सिंह का कहना है कि यह पगड़ी उनके पूर्वजों के पास थी। कई वर्षों तक थांबा खाली रहा। आज 11 गांव के लोगों ने पंचायत कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: राकेश टिकैत बोले- पीछे नहीं हटेंगे किसान, दीपावली के साथ होली भी सड़क पर मनाएंगे
विज्ञापन
वहीं इस कार्यक्रम को गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने ड्रामा और समाज को तोड़ने वाला कृत्य करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पंचायत में खाप का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति शामिल नहीं हुआ है। जल्द ही इस मामले में वह खाप की पंचायत बुलाएंगे।