फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shameful: five Years Innocent Rape, ran out of unconscious condition

शर्मनाक : पांच साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी का चेहरा देख बच्ची बोली...

Sun, 10 Sep 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shameful: five Years Innocent Rape, ran out of unconscious condition
पांच साल की मासूम से रेप

मेरठ जिले के परतापुर क्षेत्र में इंटर के छात्र ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दे डाला। परिजन तीन दिन से आरोपी की तलाश कर रहे थे। शनिवार को आरोपी बच्ची के सामने आया तो उसे पहचान लिया गया। परिजनों द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के मुताबिक आरोपी मनोज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है। जो बच्ची के घर के पास ही रहता था। आरोपी तीन दिन पहले बच्ची को दुकान से सामान दिलाने के बहाने एक खंडहर मकान में ले गया था। दुष्कर्म के बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के घर भाग गया था। बच्ची के परिजन पुलिस को घटना के बारे में न बताकर गुपचुप तरीके से आरोपी को ढूंढने में लगे थे। शनिवार को आरोपी अपने घर पर आया, तो तभी बच्ची ने उसको पहचान लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। परिजनों ने परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी इंटर के छात्र ने वारदात कबूल ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की निकली थी बारात, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Shameful: five Years Innocent Rape, ran out of unconscious condition
रेप पीड़िता

एसएसपी के आदेश पर तीन दिन पूर्व लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने कारोबार के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने की शिकायत की। महिला ने शाहजहांपुर निवासी कामिल पुत्र मुबारक और उसके भाई आरिफ और आसिफ को भी नामजद किया था। एसआई संजीव त्यागी के अनुसार शनिवार को कामिल की हापुड़ बारात जानी थी। इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नौ साल की बच्ची से रेप की कोशिश 
परतापुर क्षेत्र में शनिवार को नौ साल की बच्ची से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म करने की कोशिश कर दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी किशोर कक्षा ग्यारह का छात्र है, जो बच्ची को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें : प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed