{"_id":"61eb9b6c091c9b7f3c2f95ff","slug":"shameful-act-in-meerut-woman-beaten-up-stripped-naked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में शर्मनाक हरकत: महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर घर से निकाला, सात साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में शर्मनाक हरकत: महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर घर से निकाला, सात साल पहले हुई थी शादी
Sat, 22 Jan 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 AM IST
सार
आरोप है कि पति ने मां और पांच भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पति और सास के सामने ही देवरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर में भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटियों को जन्म देने पर महिला को पीटा और फिर बदसलूकी कर निर्वस्त्र घर से निकाल दिया। महिला ने पति और परिवार के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस में मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मायका लिसाड़ीगेट में है। परिवार के मुताबिक सात साल पहले महिला की शादी भावनपुर के गांव में हुई थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया। इसके चलते ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इसी दौरान एक बच्ची की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : चुनावी शंखनाद: आज आएंगे अमित शाह, कैराना के पलायन पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, प्रत्याशियों को देंगे जीत का मंत्र
विज्ञापन
आरोप कि गुरुवार रात ससुराल वालों नेे जुल्म की इंतहा कर दी। आरोप है कि पति ने मां और पांच भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पति और सास के सामने ही देवरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। खुद को निर्वस्त्र होते देख महिला उनके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी को तरस नहीं आया। शरीर पर निशान पड़ गए।
महिला ने दुपट्टे से खुद को ढकने का प्रयास किया तो ससुरालियों ने घर से धक्के देकर निकाल दिया। कुछ लोगों ने यह सब देखा तो उनकी आंखें भी शर्म से झुक गईं। बाद में एक परिवार की महिलाओं की पीड़िता को कपड़े पहनाएं और रात में अपने घर में पनाह दी। सुबह सूचना पर पहुंची तो परिजन गांव पहुंच गए और बेटी को लेकर थाने आ गए।