{"_id":"5fc729188ebc3e9b804f3ca2","slug":"several-vehicles-clashed-on-national-highway-due-to-fog-in-muzaffarnagar-half-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, आधा दर्जन घायल
Wed, 02 Dec 2020 11:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य व कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनानों को क्रेन द्वारा हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रतनपुरी थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अंडरपास निर्माण के कारण यातायात वनवे किया हुआ है। यहां मंगलवार रात कोहरे के कारण आठ से दस वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तकरीबन आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
बता दें कि जनपद में पांच स्थानों पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इन स्थानों पर हाईवे का यातायात एकमार्गीय कर दिया गया है लेकिन संकेतक व रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों और सर्दी व कोहरे की वजह से हादसे होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन