{"_id":"5d3427358ebc3e6d046f7736","slug":"several-injured-in-a-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में बस और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, भीषण हादसे में 10 लोग घायल, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में बस और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, भीषण हादसे में 10 लोग घायल, कई गंभीर
Sun, 21 Jul 2019 02:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनपद के बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर बेहट व कलसिया के बीच रविवार सुबह एक प्राइवेट बस व पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिकअप चालक समेत कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/