फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Seventh murderer arrested in Indushekhar murder case

चर्चित इंदुशेखर मर्डर केस: आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा सातवां हत्यारोपी, पैन ड्राइव बरामद, खुलेगा बड़ा राज

Sat, 11 Nov 2023 01:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मृतक के बेटे ने बताया था कि मजदूरी के पैसे के लेनदेन को लेकर विजयपाल ने अपने पुत्र हर्ष और भाई सुंदर समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Meerut News : Seventh murderer arrested in Indushekhar murder case
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने चर्चित इंदुशेखर हत्याकांड में सातवें आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने पैन ड्राइव बरामद की है। इसमें हत्या से पहले इंदुशेखर से की गई मारपीट का वीडियो है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के गांव साधारणपुर निवासी राज मिस्त्री इंदुशेखर की परीक्षितगढ़ क्षेत्र के धनपुरा गांव में 25 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया था। इस मामले में इंदुशेखर के पुत्र वंश की ओर से हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें उसने बताया था कि उसके पिता पिछले चार-पांच माह से धनपुरा में विजयपाल के यहां मकान निर्माण का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे के लेनदेन को लेकर विजयपाल ने अपने पुत्र हर्ष और भाई सुंदर समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी विजयपाल समेत छह आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, तस्वीरों में देखें कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

इंस्पेक्टर चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने सोनू उर्फ शिवांशु पुत्र बृजपाल उर्फ बिरजू निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed