{"_id":"5ec299098ebc3e90a55e5074","slug":"seven-peoples-has-injured-in-conflict-between-two-sides-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में सात लोग घायल, पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाया, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में सात लोग घायल, पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाया, कई हिरासत में
Mon, 18 May 2020 07:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 May 2020 07:48 PM IST
सार
- दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद हुआ संघर्ष
- संघर्ष में सात लोग घायल, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में
- हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के साखन कलां गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान हुए पथराव में सात व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पथराव करने वालों को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों में हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने सभी घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
साखन कलां में वाल्मीकि और कश्यप समाज के युवाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव के साथ-साथ धारदार हथियार चलने लगे। इस संघर्ष में वाल्मीकि समाज की ओर से शुभम, अंकित, निगम और काला, जबकि कश्यप समाज की ओर से अनुज, शुभम एवं अनुज घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में कुछ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल, कहीं सख्ती तो कहीं बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
उधर, झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को दौड़कर घरों में घुसा दिया। पुलिस वहां से कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/