फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Send obscene photos to in-laws' in-laws to be done when the girl's relationship is fixed

युवती का रिश्ता तय होने पर होने वाली ससुराल में भेजे अश्लील फोटो

Sun, 31 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Send obscene photos to in-laws' in-laws to be done when the girl's relationship is fixed
युवती का रिश्ता तय होने पर होने वाली ससुराल में भेजे अश्लील फोटो
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के अश्लील फोटो खींचकर युवक ने उसकी होने वाली ससुराल में भेज दिए। फोटो देखकर ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मामला नहीं निपटने पर युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
युवती का हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। वहीं, नगर निवासी युवक व युवती के बीच कुछ दिनों से संपर्क में थी। युवक के पास युवती के कुछ अश्लील फोटो भी थे। आरोपी युवक ने युवती के परिजनों से कहा कि यदि उसके साथ युवती का रिश्ता तय नहीं किया तो वह उसे जान से मार देगा। परिजनों द्वारा रिश्ता तय करने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो उसकी होने वाली ससुराल में व्हाट्सएप पर भेज दिए।
विज्ञापन

फोटो देखकर ससुराल वाले युवती के गांव में पहुंचे। मामले में पंचायत बुलाई गई। इसमें युवक व युवती के परिजन भी शामिल हुए। युवक के परिजनों ने कहा कि युवक और युवती दोनों आपस में बात करते हैं। युवती के परिजन बेटी को रोकें। कोई फैसला न होने पर युवती के ससुराल वाले पंचायत में ही रिश्ता तोड़कर चले गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को पकड़वा दिया। पुलिस ने नगर निवासी आरोपी आदिल का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि उन्हें रिश्ता टूटने की जानकारी नहीं है, लेकिन जो शिकायत मिली है, उस पर युवक का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed