फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   selfie taken with fire weapon death teenager

लिसाड़ीगेट में सेल्फी लेते तमंचे से किशोर ने खुद को मारी कनपटी पर गोली

Sun, 28 Nov 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
selfie taken with fire weapon death teenager
तमंचा सिर से सटा सेल्फी लेते किशोर की गोली चलने से मौत
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट के रिहान गार्डन में तमंचा सिर पर सटाकर सेल्फी ले रहे उवैस (14) की गोली चलने से मौत हो गई। घटना के बाद हत्या के शक में पुलिस ने उवैस के बड़े भाई सुहेल को हिरासत में लिया तो तीन घंटे बाद पिता उमरदराज ने थाने पहुंचकर राज खोल दिया।

उवैस अपने बड़े भाई सुहेल के साथ शनिवार शाम सात बजे घर से निकला था। मकान से 200 मीटर दूर खाली पड़े प्लॉट की दीवार पर बैठकर दोनों भाई मूंगफली खा रहे थे। तभी सुहेल 10 कदम की दूरी पर ठेले पर बिक रही मूंगफली लेने गया। इसी बीच उवैस को गोली लग गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उवैस को मृत घोषित कर दिया तो सुहेल ने बताया कि बदमाश उवैस को गोली मारकर भाग गए हैं। तीन घंटे बाद पिता ने जो लिखकर दिया उससे पूरी कहानी ही बदल गई। अब पुलिस जांच कर रही कि तमंचा कहां से आया। हालांकि अभी पुलिस ने सुहेल को क्लीनचिट नहीं दी और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed