फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self finance course: Scholarship will be given only on approved fees

सेल्फ फाइनेंस कोर्स: अनुमोदित फीस पर ही मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 03 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Self finance course: Scholarship will be given only on approved fees
मेरठ। गर्मी में ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटोमेटिक पंखे, ट्यूबलाइट, कूलर बाजार में उतारे गए हैं। ये उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट कर संचालित किए जा सकते हैं। कूलर में एयर प्यूरिफायर भी दिया गया है। कंपनियों का दावा है कि यह हवा को शुद्ध करता है। सिंगल बटन थ्री कलर ट्यूबलाइट और बल्ब भी ब्रांडेड कंपनियों द्वारा उतारे गए हैं। इनवर्टर टेक्नोलॉजी के कारण सभी उपकरण लो वोल्ट कन्जयूम करते हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण घर और दुकानों में पंखे चलने लगे हैं। धूप में अब गर्मी का अहसास होता है, लेकिन सुबह, शाम अभी ठंडक है। बाजार में भी मौसम का प्रभाव दिखने लगा है। दुकानों में नई वैरायटी के पंखे कूलर खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है। वहीं टैक्स चोरी के चक्कर में कुछ दुकानदार इलेक्ट्रानिक सामान बेचते समय पक्का बिल नहीं देते हैं। ऐसे में सरकार को तो चूना लगता ही है साथ ही सामान की वारंटी भी चली जाती है। ऐसे में ग्राहक को सामान खरीदते समय पक्का बिल लेना चाहिए।
विज्ञापन

बाजार में इस बार नया
बाजार में इस बार लाइव प्योर ब्लू टूथ कनेक्ट कूलर आया है। यह कूलर मोबाइल के ब्लू टूथ से कनेक्ट होकर ऑन ऑफ हो जाता है। इसकी कीमत 20 हजार के आसपास है। सिंफनी कंपनी ने एयर फिल्टर के साथ 185 वॉट में कूलर बाजार में उतारा है। इसकी कीमत 14 हजार बताई गई है। इनवर्टर टेक्नोलॉजी के पंखे लो वोल्टेज कंजप्शन के साथ बाजार में उतारे गए हैं। लाइट वेट एक्जोस्ट फेन भी बाजार में खास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मिल रहे ऑफर
वोल्टाज, एलजी, वर्लपूल जैसे ब्रांड के एसी पर ऑनलाइन कंपनियां 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट देने का दावा कर रही हैं। थ्री स्टार टेक्नोलॉजी के साथ स्पलिट एसी 22,999 से शुरू हो रहा है। फाइव स्टार एसी 40 हजार से 55 हजार के बीच हैं। इन्हीं कंपनियों के रेफ्रिजरेटर पर भी कंपनियां छूट दे रही हैं। 14 हजार से एनर्जी सेविंग रेफ्रिजरेटर की शुरुआत हो जाती है। कनवर्टेबल फ्रिज की कीमत 21 हजार से शुरूआत है। एक्सचेंज ऑफर भी फ्रिज में उपलब्ध हैं।

डेबिट, क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी सहित अन्य बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही हैं। ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ वस्तुओं पर आठ हजार तो कुछ पर 10 हजार तक की खरीद की बाध्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed