फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seema Antil said Big dream fulfilled by getting Arjuna Award

Meerut: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सीमा अंतिल को मिला अर्जुन अवार्ड, खुशी में कही ये बड़ी बात

Thu, 01 Dec 2022 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 05:07 PM IST
सार

Meerut News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सीमा अंतिल को अर्जुन अवार्ड मिला है। अर्जुन अवार्ड पाकर सीमा अंतिल खुशी से झूम उठी और यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Seema Antil said  Big dream fulfilled by getting Arjuna Award
सीमा अंतिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत निवासी 39 वर्षीय सीमा अंतिल का बुधवार को अर्जुन अवार्ड मिलने का सपना सच हो गया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अर्जुन अवार्ड ग्रहण करने के बाद सीमा अंतिल ने खुशी जाहिर की है। सीमा बोली- एक लंबे इंतजार के बाद उनका अर्जुन अवार्ड पाने का बड़ा सपना पूरा हो गया।

विज्ञापन


हरियाणा की बेटी सीमा ने मेरठ की बहू बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर पदक झटके हैं। थोड़ी देर से ही सही, लेकिन सीमा को खेलों में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। सीमा ने कहा कि चार बार कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पदक दिलाने का सौभाग्य मिला। लेकिन हर साल अर्जुन अवार्ड की घोषणा के दौरान उन्हें अपना नाम शामिल होने का इंतजार रहता था। लेकिन इतना इंतजार करने के बाद ऐसा लग रहा था, पता नहीं अर्जुन अवार्ड का सपना पूरा होगा या नहीं। लेकिन इस साल उनका यह सपना भी पूरा हो गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड के अलावा उन्हें 15 लाख रुपये सम्मानित राशि भी दी गई। उन्होंने अवार्ड मिलने पर केंद्रीय खेल मंत्रालय, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, आरएसओ योगेंद्रपाल सिंह, कोच विशाल सक्सेना, अमिता सक्सेना बधाई दी।

यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed