{"_id":"6387c0cb248d1357727fd667","slug":"seema-antil-said-big-dream-fulfilled-by-getting-arjuna-award-city-news-mrt615882421","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सीमा अंतिल को मिला अर्जुन अवार्ड, खुशी में कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सीमा अंतिल को मिला अर्जुन अवार्ड, खुशी में कही ये बड़ी बात
Thu, 01 Dec 2022 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:07 PM IST
सार
Meerut News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सीमा अंतिल को अर्जुन अवार्ड मिला है। अर्जुन अवार्ड पाकर सीमा अंतिल खुशी से झूम उठी और यह बड़ी बात कही।
विज्ञापन
सीमा अंतिल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत निवासी 39 वर्षीय सीमा अंतिल का बुधवार को अर्जुन अवार्ड मिलने का सपना सच हो गया। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से अर्जुन अवार्ड ग्रहण करने के बाद सीमा अंतिल ने खुशी जाहिर की है। सीमा बोली- एक लंबे इंतजार के बाद उनका अर्जुन अवार्ड पाने का बड़ा सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
हरियाणा की बेटी सीमा ने मेरठ की बहू बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर पदक झटके हैं। थोड़ी देर से ही सही, लेकिन सीमा को खेलों में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। सीमा ने कहा कि चार बार कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को पदक दिलाने का सौभाग्य मिला। लेकिन हर साल अर्जुन अवार्ड की घोषणा के दौरान उन्हें अपना नाम शामिल होने का इंतजार रहता था। लेकिन इतना इंतजार करने के बाद ऐसा लग रहा था, पता नहीं अर्जुन अवार्ड का सपना पूरा होगा या नहीं। लेकिन इस साल उनका यह सपना भी पूरा हो गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
अर्जुन अवार्ड के अलावा उन्हें 15 लाख रुपये सम्मानित राशि भी दी गई। उन्होंने अवार्ड मिलने पर केंद्रीय खेल मंत्रालय, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, आरएसओ योगेंद्रपाल सिंह, कोच विशाल सक्सेना, अमिता सक्सेना बधाई दी।
यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह