फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Security guards will be in medical emergency, card will be entered

मेडिकल इमरजेंसी में रहेंगे सुरक्षा गार्ड, कार्ड से होगा प्रवेश

Fri, 04 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Security guards will be in medical emergency, card will be entered
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अब चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएंगे। साथ ही इमरजेंसी में तीमारदारों को प्रवेश के लिए प्रवेश कार्ड दिखाना होगा, जो उन्हें इमरजेंसी से मिलेगा। बुधवार को मरीज की मौत का बाद इमरजेंसी में हुए हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट बृहस्पतिवार को उनसे मिले थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए उनसे मांग की। साथ ही इमरजेंसी में प्रवेश के लिए प्रवेश कार्ड बनाए जाने के लिए कहा था। उनकी मांगें मान ली गई हैं। सिक्योरिटी के लिए छह सिक्योरिटी गार्ड के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को लिखा गया है। कार्ड भी छपने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित कर दिया गया है। हालांकि मेडिकल इमरजेंसी में पहले भी इस तरह की योजना बनी हैं, जो परवान नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन

नीट दूसरा राउंड : मेडिकल में 108 के प्रपत्रों की हुई जांच
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में नीट के तहत अभ्यर्थियों के प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया के दूसरे राउंड में बृहस्पतिवार को 108 के प्रपत्रों की जांच हुई। प्राचार्य ने बताया की अब इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। मेरठ के अलावा गाजियाबाद, हरियाणा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर आदि जिलों के विद्यार्थी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed