फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Search for papaya intensified, asked Dipin how well

पपीत की तलाश तेज, डिपिन से पूछा हालचाल

Wed, 02 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Search for papaya intensified, asked Dipin how well
मोस्ट वांटेड बद्दों के दोनों साथियों को पुलिस जल्द भेजेगी जेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला की तलाश में पुलिस ने दबिश दी और डिपिन सूरी का भी अस्पताल में हालचाल पूछा। पुलिस का दावा कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ढाई लाख के इनामी बद्दो की कोठी की कुर्की के बाद पुलिस ने उसके साथियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत बद्दो और उसके दो साथी पपीत बढ़ला व डिपिन सूरी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। डिपिन सूरी के अधिवक्ता ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि गैंगस्टर में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस का चल रहा खेल
पुलिस का दावा है कि बद्दो ने अपराध से अर्जित संपत्ति से पंजाबीपुरा में कोठी बनाई थी। कुर्की के बाद इसका ध्वस्तीकरण भी होना चाहिए। इसको लेकर नगर निगम और एमडीए को पुलिस ने चिट्ठी भी लिखी। 15 दिन से दोनों विभाग बार-बार नोटिस भेजने का दावा कर रहे हैं। एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि एमडीए व नगर निगम से जानकारी ली जाएगी कि उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। नोटिस के अलावा भी कुछ कार्रवाई हुई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed