{"_id":"617daa995d892f3e7018c3cc","slug":"search-for-history-sheeter-haji-parvez-attachment-notice-pasted-on-the-house-mawana-news-mrt563021914","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज की तलाश में दबिश, मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज की तलाश में दबिश, मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

फलावदा। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज के गांव सनौता में शनिवार को सीओ मवाना के नेतृत्व में पुलिस बल ने दबिश दी। आरोपी के हाथ न लगने पर पुलिस ने उसके मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई और लाउडस्पीकर से पेश होने के लिए चेतावनी दी।
गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के गांव सनौता निवासी हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज की गिरफ्तारी के लिए सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स दबिश दी। सीओ ने बताया कि हाजी परवेज फलावदा थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित होने के बावजूद फरार चल रहा है। एसओ शिव वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि परवेज के खिलाफ फलावदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी प्रयासों के बावजूद हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर गांव में मुनादी कराकर हिस्ट्रीशीटर हाजी परवेज के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। वहीं, परवेज के अलावा गांव के राशिद के मकान पर भी कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।