प्रभात कुमार के निर्देश पर जेल में सर्च अभियान, चाकू समेत ये सब बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंद अपराध की दुनिया के शातिर खिलाड़ी स्मार्ट फोन, मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मेरठ और एसपी बागपत ने जेल में ढाई घंटे सर्च अभियान चलाया। हाई सिक्योरिटी बैरक के पास स्मार्ट फोन समेत दो मोबाइल, तीन चाकू और दो सुएं बरामद हुए। जेल में सब कुछ ओके बताने वाले अफसर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
निकाय चुनाव से पहले बागपत जेल में बंद सुनील राठी ने रुड़की के डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी। मुकदमा दर्ज होते ही बागपत जेल सुर्खियों में आई। मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार को शिकायत मिली जेल में मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को कमिश्नर ने एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल और बागपत एसपी जय प्रकाश को जांच के लिए भेजा। दोनों अफसरों के नेतृत्व में पुलिस टीम दोपहर करीब सवा 12 बजे जेल में पहुंची और ढाई घंटे तक सर्च अभियान चला। एडीएम और एसपी ने बताया जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक के पास से एक स्मार्ट फोन और एक मोबाइल बाथरूम से मिला है। इनके अलावा तीन चाकू, दो सुएं, तीन चरस के पैकेट सहित अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला है। इनको जब्त कर लिया। फोन कौन चला रहा था, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पढ़ें : मेरठ में 'बाबरी मस्जिद' के विवादित पोस्टर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश
सुनील राठी समेत दस बंदी हैं हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद
जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में 10 अपराधी बंद हैं। इनमें सुनील राठी, विक्की सुन्हेड़ा, और मनीष उर्फ अन्ना शामिल हैं।
जमीन में दबा रखे थे चाकू और सुएं
एसपी जय प्रकाश ने बताया जेल परिसर की चेकिंग की गई है। बैरक के पास मूली की बुवाई कर रखी है। वहां से ही स्मार्ट फोन मिला है। चाकू और सुएं को जमीन में दबा रखा था। जमीन की खुदाई करने के बाद ही ये मिले हैं। उनके द्वारा कूड़े तक की जांच की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/