फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools will open regularly if the trial is successful

ट्रायल सफल हुआ तो नियमित खुलेंगे स्कूल

Thu, 15 Oct 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Schools will open regularly if the trial is successful
मेरठ। छह महीने के अंतराल के बाद सोमवार को फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। कोरोना महामारी के चलते आनन-फानन में बंद हुए स्कूल फिर से छात्रों के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। शुरूआत भले ही ट्रायल से है, यदि यह सफल रहा तो धीरे-धीरे कक्षाएं यथावत चलेंगी।
विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा, सेहत और स्वागत के लिए स्कूलों में काम शुरू हो चुका है। झाड़, पौछ के साथ फर्नीचर को सामाजिक दूरी के साथ लगाया जा रहा है। कक्षाओं, पार्किंग, कॉमन रूम, स्पोर्ट्स रूम में सैनिटाइजेशन के प्रबंध किए जा रहे हैं। मास्क, दस्तानों के गंभीरता से प्रयोग की हिदायत कर्मचारियों को दी जा रही है। शुरूआत में नौवीं से बारहवीं के छात्रों को ही वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार स्कूल बुलाया जाएगा। छात्रों का स्वागत मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

सोफिया में पीटीएम के बाद होगा निर्णय
सोफिया गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को विद्यालय में बुलाने के लिए पीटीएम में तय होगा। शुक्रवार को स्कूल में ऑनलाइन पीटीएम है। इसमें तय होने के बाद ही छात्राएं विद्यालय आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट थॉमस में शुरू के तीन दिन ट्रायल
सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार से छात्रों को बुलाया जाएगा। प्रिंसिपल ए डीन ने बताया कि अभिभावकों से गूगल फार्म पर फीडबैक लिया है। करीब 30 फीसदी अभिभावकों ने सहमति दी है। सोमवार से कक्षाएं प्रारंभ करेंगे। शुरू के तीन दिन ट्रायल करेंगे। नवीं से बारहवीं को पहले बुलाएंगे। दो गेट से एंट्री देंगे। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे

सीबीएसई स्कूलों में केवल दसवीं, बारहवीं की कक्षाएं
सहोदय के सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि सभी सीबीएसई स्कूलों में शुरूआत में केवल दसवीं और बारहवीं के छात्रों को बुलाएंगे। उसमें भी दो शिफ्ट में कक्षाएं होंगी। एक सप्ताह के ट्रायल के बाद फिर तय करेंगे कि आगे अन्य कक्षाओं को बुलाना है या नहीं। तीन घंटे को आना है। कैंटीन बंद रहेगी तथा छात्र लंच बॉक्स भी नहीं लाएंगे। ट्रायल के बाद फिर नौवीं एवं अन्य कक्षाओं को बुलाएंगे। छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बुलाएंगे। समय स्कूल अपने अनुसार तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed