फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scavengers bathing on tube well died due to electrocution

नलकूप पर नहा रहे कबाड़ी की करंट लगने से मौत

Sat, 28 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Scavengers bathing on tube well died due to electrocution
नलकूप पर नहा रहे कबाड़ी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बिजौली निवासी कबाड़ी की क्षेत्र के गांव सेतकुआ में नलकूप पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से रोहटा निवासी चंद्रसेन (58) पुत्र रोहतास पिछले करीब 15 वर्षों से क्षेत्र के गांव बिजौली में परिवार के साथ रह रहा था। वह साइकिल से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। शुक्रवार को वह साइकिल से गांव सेतकुआं में फेरी लगाने गया था। वह गांव के बाहर सड़क किनारे अमित चपराना नलकूप पर नहाने लगा। पानी में करंट लगने से चंद्रसेन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नलकूप स्वामी ने नलकूप को बंद किया। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल व अन्य कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया। मृतक के बेटे बंटी ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed