सावन का आखिरी सोमवार आज: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान आशूतोष की अर्चना कर अर्पित किया जल
श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के पुरा महादेव मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा नगर और देहात के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी भी की। इसके अलावा नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्काघाट मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु आने शुरु हो गए थे।
आठवें और अंतिम सोमवार को आज श्रद्धालुओं की भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना और अभिषेक के लिए मंदिरों में भीड़ उमर रही है। महानगर के पातालेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव शिवालय आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया साथ ही शिवालयों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।